भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली सिंदूर तिरंगा यात्रा

ram

चूरू। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के अड्डों को नष्ट करने पर रविवार को चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास से वीरगति स्मारक तक भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सिंदूर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति ने भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाकर देशभक्ति पूर्ण वातावरण बना दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शिखा वेद, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के जिला संयोजक भास्कर शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभा धनधावत, सिंदूर यात्रा जिला संयोजक भारती मुद्गल, नेता प्रतिपक्ष विमिला गढ़वाल, रतन नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष निकिता गुर्जर सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा व विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ी हुई कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *