पार्षद की बेटी की हत्या के मामले पर बीजेपी ने लगाया आरोप, कहा- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

ram

नई दिल्ली। पहले चरण का मतदान होने के बाद एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। हाल ही में कर्नाटक में कॉलेज परिसर में लड़की की हत्या के मामले में कांग्रेस को जनता को गुमराह करने का आरोप भाजपा द्वारा लगाया गया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को कभी प्राथमिकता ही नहीं दी।

गुरूवार को कर्नाटक में हुई नेहा हिमेरठ की हत्या की घटना पर सियासी जंग छिड़ गई है। कांग्रेस पार्षद निरंजन हिमेरथ की बेटी नेहा हिमेरथ की कॉलेज परिसर में फैयाज ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। 23 वर्षीय फैयाज का कहना है कि नेहा और उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहीं नेहा के पिता निरंजन का कहना है कि यह लव जिहाद के कारण हुआ है। निरंजन हिमेरथ का कहना है कि देश में लव जिहाद की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो कि सही नहीं हैं। वे कहते हैं कि युवा इस तरह की मानसिकता चिंता का विषय है, युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं।

भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने इस बात पर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतका के पिता के कहने के बाद कि यह मामला लव जिहाद का है, कांग्रेस पार्टी हमलावर का बचाने में लगी हुई है। खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही इसको प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। प्रेम प्रसंग बताकर वे जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए, चाहे वह किसी ही धर्म के क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति ही करती है।महिला सुरक्षा के कांग्रेस की प्राथमिकता पर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *