4 जून को होगा भारतीय जनता पार्टी का सफाया : अखिलेश यादव

ram

कुशीनगर। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया। देवरिया और कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि चार जून को जब मतगणना होगी तो उत्‍तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा।

यादव यहां देवरिया लोकसभा क्षेत्र से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार अजय कुमार सिंह के समर्थन में एक संयुक्त चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सपा प्रमुख ने जनता का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जनता खुद चुनाव लड़ रही है और पहले चरण से ही जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने कहा इस बार उत्तर प्रदेश में जो हवा चली है, ये जो माहौल बना है और जिस तरह ‘इंडिया’ गठबंधन को समर्थन मिल रहा है, मुझे पूरा भरोसा है कि चार जून को भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया होना तय है। यादव ने यह भी दावा किया कि चार जून को मंत्रिमंडल तो बदलेगा ही, मीडिया मंडल भी बदलेगा। भाजपा पर चुनावी बाण्ड के नाम पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से चंदा वसूलने का आरोप लगाते हुए यादव ने दावा किया कि इसी वजह से देश में महंगाई बढ़ गयी क्योंकि जिन कंपनियों ने चंदा दिया उन्होंने मुनाफा कमाने के लिए महंगाई बढ़ाई।

यादव ने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है और जो लोग मन की बात करते थे, जो मनमर्जी थे, उनसे कहना चाहते हैं कि अब मन की बात नहीं चलेगी, अब संविधान की बात चलेगी।कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश पांडेय ने भी सभा को संबोधित किया। देवरिया और कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *