जयपुर। ब्यावर जिले की मसूदा पंचायत समिति की मानपुरा ग्राम पंचायत में रहने वाले भालू के पास मकान था लेकिन उसका पट्टा नहीं होने के कारण उस पर कोई वास्तविक कानूनी दावा नहीं था, न ही वह अपने मकान के विस्तार के लिए बैंक से लोन ले सकता था। वह एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर काट—काट कर परेशान हो गया था लेकिन हर बार नया कारण, नया नियम बताकर उसे पट्टे के लिए मना कर दिया जाता था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ऐसे ही लोगों को राहत देने के लिए ग्रामीण सेवा शिविर अभियान संचालित करवा रहे हैं। इस अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक पूर्व निश्चित तारीख को सारे विभाागों के अधिकारी सुबह से शाम तक बैठते हैं और प्रत्येक योजना की पात्रता, फॉर्म भरने का तरीका और लाभ राशि के बारे में बताते हैं, सुनिश्चित करते हैं कि एक भी पात्र किसी भी योजना में लाभान्वित होने से वंचित न रह जाए। मानपुरा में लगे ऐसे ही शिविर में जब भालू पुत्र दल्ला निवासी रामपुरा ने बताया कि उसे पट्टा नहीं मिला है तो शिविर प्रभारी ने तत्काल उसके मकान पर राजस्व विभाग की टीम को भेजा, मौका मुआयना करवाया, राजस्व रेकार्ड में मिलान करवाया और 1 घण्टे के अन्दर विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत के हाथों भालू को पट्टा दिलवाया। पट्टा मिलने पर भालू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज तक जो भी बोला है, वादा किया है, उसे पूरा किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि वे हमारे मुखिया हैं।

ब्यावर के रामपुरा निवासी भालू को मिला मकान का पट्टा, बरसों से चल रही परेशानी का हुआ समाधान
ram


