ब्यावर। शहर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। घटना चमन चौराहे के पास की है। लोकाशाह नगर की रहने वाली रवीना रांका अपनी बेटी को गणेशा टॉवर स्थित डांस क्लास छोडऩे गई थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। एक बदमाश ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन वे तेज रफ्तार में बाइक भगाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थानाधिकारी विजय सिंह और शिवचरण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

ब्यावर : दो बदमाश महिला के गले से सोने की चैन तोड भागे, शहर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त
ram


