– स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
ब्यावर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, ब्यावर की ओर से आज गुरुवार को अंबेडकर भवन, ब्यावर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आज़ादी के अमर शहीदों को नमन करना, देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ बनाना तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व का संचार करना है। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुतियाँ- माही तेरी माटी बुलाए – नृत्य नाटिका (ऑपरेशन सिंदूर), रा.बा.उ.मा.वि. शाहपुरा मोहल्ला, देश से है प्यार – समूह नृत्य, पीएम श्री रा.बा.उ.मा.वि. ब्यावर, जयतु जयतु भारतम् – समूह नृत्य, सेंट पॉल उ.मा.वि. मेवाड़ी गेट बाहर, ब्यावर, जौहर एक गाथा – नृत्य नाटिका, कंचन देवी उ.मा.वि. ब्यावर, फेस्टिवल्स ऑफ इंडिया – समूह नृत्य, पीएम श्री रा.बा.उ.मा.वि. ब्यावर, बोलो हर हर – नृत्य नाटिका, आदर्श विद्या मंदिर उ.मा.वि. ब्यावर, जय हो… – पैरोडी समूह नृत्य, महात्मा गांधी रा.उ.मा.वि. फतेहपुरिया दोयम, ब्यावर, इतिहास का आइना हूँ मैं – पैरोडी समूह नृत्य, सेंट्रल एकेडमी उ.मा.वि. अजमेर रोड, ब्यावर, हम हिन्दुस्तानी – पैरोडी (राजस्थान व तेलगु) समूह नृत्य, बाल मंदिर उ.मा.वि. ब्यावर, ऑपरेशन सिंदूर – नृत्य नाटिका (दिव्यांग बच्चों द्वारा), संजय इन्क्लूसिव स्कूल, ब्यावर, राजस्थानी पैरोडी – समूह नृत्य, सनातन धर्म रा.उ.मा.वि. देलवाड़ा रोड, ब्यावर, मोर बोले रे – राजस्थानी गीत समूह नृत्य, राजकीय जैन गुरुकुल उ.मा.वि. ब्यावर ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री मोहनलाल खटनावलिया, उपखंड अधिकारी श्री दिव्यांश सिंह, एसीईओ श्री गोपाल लाल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ब्यावर : राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गर्व का संचार : मीना
ram