‘उड़ता तीर’ देख दीवानी हुईं आयशा खान, संदीप आनंद की एक्टिंग की तारीफ

ram

मुंबई। आयुष्मान खुराना स्टारर क्रॉस-बॉर्डर स्पाई-कॉमेडी (जासूसी हास्य) फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मंगलवार को अभिनेत्री आयशा खान ने फिल्म की जमकर सराहना की। साथ ही, सभी से फिल्म देखने की अपील भी की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के एक हास्य सीन की क्लिप शेयर की, जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेता संदीप आनंद नजर आ रहे हैं। आयशा खान ने इस क्लिप की तारीफ करते हुए लिखा, “मैं संदीप आनंद की बहुत बड़ी फैन हूं और कल उन्हें स्क्रीन पर देखकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने क्या परफॉर्मेंस दी है। मजे ही आ गए तारिक (संदीप आनंद का किरदार) और आप जानते हैं कि अगर आयुष्मान इसमें हैं तो फिल्म धमाकेदार ही होगी।”
अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म ने उन्हें बिल्कुल भी बोर नहीं किया। उन्होंने लिखा, “इस फिल्म में एक भी किरदार कमजोर नहीं है, शानदार टाइमिंग, इतने अच्छे लिखे हुए सीन्स, कल थिएटर में हंस-हंस के मेरी जान निकल गई, मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती, प्लीज अपनी फैमिली के साथ थिएटर में जाकर इस फिल्म को जरूर देखें, पैसा वसूल है। इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी सबसे बेस्ट पार्ट में से एक है और स्टोरीलाइन आपको आखिर तक बांधे रखती है, क्लाइमैक्स तो कमाल का है, बस अभी जाओ और देखें।”
फिल्म ‘उड़ता तीर’ को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। दर्शकों के अनुसार, फिल्म का पहला हाफ काफी मनोरंजक, तेज और मजेदार है, जिसमें सिचुएशनल कॉमेडी और वन-लाइनर्स अच्छे लगते हैं। वहीं, दूसरा हाफ थोड़ा सुस्त और प्रिडिक्टेबल (अनुमान लगाने योग्य) हो जाता है, जहां फिल्म स्पाई कॉमेडी से हटकर देशभक्ति और गंभीर जॉनर की तरफ मुड़ने की कोशिश में थोड़ी उलझ जाती है।
आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाइमिंग और कंफ्यूज्ड एक्सप्रेशंस की काफी तारीफ हो रही है। साथ ही सारा अली खान और सपोर्टिंग कास्ट (जैसे राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव) के काम को भी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *