मुंबई। जहां गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं इस खास मौके पर मुंबई स्थित अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की और गणपति बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एटली अपनी पत्नी प्रिया एटली के साथ अंबानी परिवार के गणपति समारोह में पहुंचे। दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए और उन्होंने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान एटली और प्रिया ने उपस्थित लोगों से भी मुलाकात की।
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी इस भव्य गणेश उत्सव का हिस्सा बनीं। एथनिक लुक में सजी जाह्नवी ने गणपति बप्पा के चरणों में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनकी मौजूदगी ने समारोह की रौनक और बढ़ा दी। सोशल मीडिया सेंसेशन ओर्री (ओरहान अवत्रामणि) भी इस अवसर पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे।
अपने खास अंदाज और स्टाइलिश लुक में नजर आए ओर्री ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और उत्सव में शामिल होकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। अभिनेता वीर पहाड़िया भी इस अवसर पर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। पारंपरिक अंदाज में नजर आए वीर ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर चर्चा में रहे अभिनेता की उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार का गणेश उत्सव सितारों और श्रद्धालुओं का केंद्र बना रहा। फिल्म, खेल और व्यापार जगत की कई जानी-मानी हस्तियां यहां बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस अवसर पर भक्ति, आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां सभी ने गणपति बप्पा से सुख, समृद्धि और मंगलकामनाओं का आशीर्वाद मांगा।

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंचे एटली-प्रिया, जाह्नवी कपूर, ओर्री और वीर पहाड़िया, लिए गणपति बप्पा का आशीर्वाद
ram


