’आत्मा योजनान्तर्गत कृषक पुरस्कार हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित’

ram

भीलवाड़ा। आत्मा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ कृषकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इसके अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं डेयरी, जैविक खेती तथा नवाचारी खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कृषकों का चयन पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।

उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा) श्रीमती उषा चितारा ने बताया कि चयनित कृषकों को पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपये, जिला स्तर पर 25 हजार रुपये तथा राज्य स्तर पर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले कृषकों का चयन आत्मा योजना के अंतर्गत जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित आत्मा शासी परिषद द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2009-10 से वर्ष 2025-26 तक आत्मा योजना अथवा अन्य किसी भी योजना के अंतर्गत एक बार सम्मानित किए जा चुके कृषक वर्ष 2026-27 के पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। यदि किसी कृषक का चयन पूर्व में पंचायत समिति, जिला अथवा राज्य स्तर पर हो चुका है, तो उसे पुनः इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

योजना के तहत कृषक स्वयं, निर्वाचित जनप्रतिनिधि अथवा कोई भी व्यक्ति या संस्था पात्र कृषक का नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती है। प्रस्ताव के साथ कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का विस्तृत विवरण, संबंधित साक्ष्य, फोटोग्राफ, सीडीध्डीवीडी अथवा अन्य आवश्यक सॉफ्ट कॉपी संलग्न करना आवश्यक होगा।

आवेदन में कृषक का नाम, पिता का नाम, पूर्ण पता, पंचायत समिति का नाम, जमाबंदी की प्रति, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड सहित उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज संलग्न किए जाने होंगे। साथ ही आवेदन कृषि विभागध्ब्लॉक स्तरीय तकनीकी समिति की अभिशंषा सहित कार्यालय में प्रेषित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि कृषक पुरस्कार हेतु मनोनयन प्रस्ताव 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र कृषक अपने आवेदन कृषि पर्यवेक्षक अथवा सहायक कृषि अधिकारी के माध्यम से निर्धारित अवधि में कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक (आत्मा), कृषि भवन, अजमेर चैराहा, भीलवाड़ा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *