जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता “जागरूक मतदाता — जनतंत्र का प्रहरी” के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 104 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से विशेषज्ञ समिति द्वारा विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 प्रतिभागियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग्य, सक्षम, ईमानदार और निष्ठावान जनप्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदाताओं को प्रेरित करना है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विजेताओं को प्रमाण-पत्र डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. सुधीर सोनी के संयोजन में किया गया। प्रविष्टियों का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय शिक्षा विभाग के सह आचार्य डॉ. कैलाश चंद सैनी एवं आंचल शर्मा शामिल रहे।
“जागरूक मतदाता — जनतंत्र का प्रहरी” विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा
ram


