अमित शाह का रोड शो- वहां अब कांग्रेस आगे, कभी हुआ करता था भाजपा का गढ़

ram

जयपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी के परकोटा क्षेत्र में सोमवार को रोड शो कर वहां के मतदाताओं को साधने की कोशिश की। करीब दो किलोमीटर के रोड शो में शाह ने लोगों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल, परकोटा कभी भाजपा का गढ़ हुआ करता था और यहां से भाजपा की राजनीति चलती थी। कुछ वर्षों पहले यहां समय का पहिया घूमा और अब कांग्रेस यहां पर बढ़त लेती रही है। तीन विधानसभा क्षेत्र राजधानी के परकोटा क्षेत्र से जुड़ते हैं।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इनमें से किशनपोल और आदर्श नगर पर कांग्रेस काबिज है। हवामहल विधानसभा सीट पर भाजपा को करीबी जीत मिली थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में तीनों पर कांग्रेस काबिज थी।
मोदी ने किया था रोड शो
21 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी परकोटे में रोड शो किया था। उस समय उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्र को छुआ था। उनके रोड शो का बड़ा हिस्सा किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से गुजरा। मोदी के रोड शो के बाद भी किशनपोल विधानसभा सीट से कांग्रेस की जीत हुई थी।
ऐसे समझें सीटों का महत्व
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आदर्श नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। अभी जयपुर शहर की आठ में से छह विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इनमें मालवीय नगर, विद्याधर नगर, सांगानेर, बगरू, सिविल लाइंस और हवामहल शामिल हैं। इनमें हवामहल में ही भाजपा को एक हजार से भी कम मतों से जीत मिली। शेष पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बढ़त मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *