सिरोही में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित 54 फ्लेट्स के आवंटन पत्रों का हुआ वितरण

ram

जयपुर। सिरोही जिले की नगरपालिका शिवगंज में शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अन्तर्गत नवनिर्मित 54 फ्लेट्स के आवंटन पत्रों का वितरण किया तथा शहरी सेवा शिविर में वितरण से शेष रहे 69ए के 23 पट्टे, कृषि भूमि में अनुमोदित योजनाओं के 52 पट्टे, स्टेट ग्रांट एक्ट के 02 पट्टे, फ्री होल्ड का 01 पट्टा, भू उपयोग परिवर्तन का 01 प्रमाण पत्र, उप विभाजन/पुनर्गठन के 09 प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति 11, पी.एम.आवास योजना किश्त 09, पी.एम.स्वनिधि योजना ऋण के 07 चैक, स्ट्रीट वेंडरों को 09 प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त स्वीकृति के पत्रों आदि का लाभार्थियों को वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न योजनाओं, अभियानों एवं बजट घोषणाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *