नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को लेकर जारी चिंताओं के बीच दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर के पार पहुंच गई। आज कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.52 डॉलर यानी 1.45 फीसदी बढ़कर 106.54 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 1.53 डॉलर यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 99.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल के भाव में ये बदलाव ईरान-अमेरिका युद्ध में संघर्ष-विराम को लेकर बनी आशंकाओं के बीच आया है। अमेरिका में कच्चे तेल की आपूर्ति और इसके भंडार में आई भारी गिरावट ने घटते भंडारों को लेकर नई अनिश्चितता पैदा कर दी है। पश्चिम एशिया संकट से पहले होर्मुज़ जलडमरूमध्य से वैश्विक तेल और ऊर्जा आपूर्ति का 20 फीसदी से अधिक हिस्सा गुज़रता था, जो 28 फरवरी के बाद से लगभग पूरी तरह से ठप पड़ गया है।

दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के पार
ram


