आमजन से जुड़े विषयों को लेकर सक्रिय रहे कार्यकर्ता : डोटासरा

ram

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने किशनगढ़ में कहा कि आमजन से जुड़े विषयों को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव सिर पर हैं, एकजुटता से मजबूती दिखाएं।

डोटासरा अपने जन्मदिन पर जयपुर से डेगाना जाते समय किशनगढ़ में रुके। होटल हाईवे किंग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।

किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को कांग्रेस का दुपट्टा और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। जयपुर-किशनगढ़ राजमार्ग पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डोटासरा ने आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में मजबूती के साथ सरकार का मुकाबला करेगी और भाजपा की पुंगी बजा देंगे। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दबाव में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और आरक्षण से जुड़े मुद्दे भी उठाए तथा कार्यकर्ताओं से आमजन से जुड़े विषयों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि डोटासरा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने पंचायतीराज चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *