भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध जांच व कार्रवाई के लिए जलदाय विभाग को निर्देशित किया। इसी संदर्भ में जिले के समस्त निवासियों से जलदाय विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता धनपत राज सोनी ने कहा कि जलदाय विभाग की पाईपलाईनों में यदि अवैध कनेक्शन कर रखा है तो आमजन द्वारा स्वयं के स्तर पर अवैध जल संबंध विच्छेद कर लेवें अथवा नियमानुसार विभाग में पेनल्टी सहित आवश्यक राशि जमा करवा कर कनेक्शन का नियमितीकरण करवा लेवें।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि यदि किसी के द्वारा नियमों के अनुसार कार्रवाई नहीं की जाती हैं तो विभाग द्वारा अवैध जल संबंध विच्छेद कर नियमानुसार (एफआईआर) कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए अवैध जल संबंध धारक ही जिम्मेदार रहेगा।

अवैध कनेक्शन हटाने व एफआईआर की करी जाएगी कार्यवाही
ram


