तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास में दिखा अनोखा नजारा कई देशों के लड़ाकू विमानों ने एक साथ भरी उड़ान

ram

जोधपुर। जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में चल रहे तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास के दौरान आसमान में शनिवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। अभ्यास में भाग ले रहे सभी मित्र राष्ट्रों के लड़ाकू विमानों और एयरक्रू ने एक साझा फॉर्मेशन में एक साथ उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह संयुक्त फॉर्मेशन विभिन्न देशों के बीच आपसी विश्वास, सटीकता और रक्षा भाईचारे का एक शक्तिशाली संदेश है। इस आयोजन का मुख्य संदेश पावर इन पार्टनरशिप यानी साझेदारी में ही शक्ति रहा, जिसने वैश्विक रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। जोधपुर के एयरफोर्स स्टेशन पर 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस अभ्यास में मेजबान भारत के साथ-साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे मित्र राष्ट्रों की वायुसेनाएं अपने लड़ाकू विमानों और सैन्य कर्मियों के साथ-सीधे भाग ले रही हैं, जबकि 30 से ज्यादा देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *