जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति एवं आंकड़ों की गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित

ram

जयपुर। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत की जा रही हाउस लिस्टिंग की प्रगति एवं आंकड़ों की गुणवत्ता के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनगणना कार्य के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया कि जिले में कुल 5306 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित हैं, जिनमें से 2969 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जो कि कुल हाउस लिस्टिंग का 55.95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 14 जून से पूर्व हाउस लिस्टिंग के कार्य पूर्ण करने के निर्देश चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदारों को दिए है। उन्होंने इस दौरान जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार चौमूं द्वारा 530 में से 530 तथा जालसू द्वारा 164 में से 164, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी कालाडेरा द्वारा 28 में से 28 शत-प्रतिशत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य निर्धारित समयावधि से पूर्व पूर्ण करने पर बधाई देकर हौंसला अफजाही की। उन्होंने बताया कि चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार तूंगा द्वारा 165 में से 163 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति हासिल की है। वहीं किशनगढ़-रेनवाल में 59 में से 55, कानोता में 20 में से 19 तथा शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में 144 में से 138 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर 90 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्ज की गई है। प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जिले के समस्त उपखण्ड जनगणना अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारियों, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों, नगर परिषद आयुक्तों एवं चार्ज सहायकों को आंकड़ों की गुणवत्ता की सतत् मॉनिटरिंग करने तथा जनगणना कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीईओ जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा, उपवन संरक्षक वी केतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय व जिला जनगणना अधिकारी देवयानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मेघराज मीणा, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी विभाग बाबुलाल मीणा सहित संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *