डीडवाना। जिला मुख्यालय के सीकर रोड जाने वाले मार्ग पर चोलूखा मोडियावट के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा पिकअप सवारों के साथ में हुआ। जहां पिकअप में सवार होकर 18 लोग सांगलिया धूणी की तरफ से आ रहे थे और गेंनाना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक नीलगाय सामने आ गई। जिसकी वजह से नीलगाय से पिकअप टकराकर अनियंत्रित होकर डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
और पिकअप में सवार 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण राकेश कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को एकत्रित कर 108 एंबुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को एंबुलेंस निजी वाहनों की सहायता से डीडवाना के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर संजय खान रामनिवास ढाका व अन्य डॉक्टर नर्सिंग कर्मचारी के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार जारी किया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीडवाना थानाधिकारी नंदलाल रिणवा मौलासर थाना पुलिस अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और सारे घटनाक्रम की जानकारी ली।
घायलों की पहचान राजू उम्र 20 वर्ष फरीदा उम्र 12 वर्ष धनराज उम्र 16 वर्ष संजू उम्र 24 वर्ष सुशांत उम्र 10 वर्ष हुकमाराम उम्र 29 वर्ष धर्मेंद्र उम्र 8 वर्ष बिरदा राम उम्र 33 वर्ष पूजा उम्र 19 वर्ष सुनील उम्र 18 वर्ष प्रियंका उम्र 16 वर्ष नाथूराम उम्र 70 वर्ष सावित्री उम्र 35 वर्ष सायर राम उम्र 46 वर्ष विद्या उम्र 16 वर्ष के रूप में घायलों की पहचान की गई। घटना में एक साथ इतने मरीज आने के कारण अस्पताल में भी जगह नहीं बची और उपचार करने के बाद में सभी घायलों को अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया।
अस्पताल में कई तरह की कमियां हादसे के कारण सामने आई है। जिस तरह स्ट्रेचर की कमी व अन्य संसाधनों की कमी सामने आई है। जिस तरह अचानक इस तरह का हादसा सामने आया जिसमें 18 लोग घायल होकर अस्पताल एक साथ पहुंचे हैं जिसमें संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टरों को उपचार में समय लगा लेकिन डॉक्टरों की सभी टीम ने घायलों को त्वरित उपचार किया। जिसकी वजह से घायलों की जान बच सकी चोलूखा मोडियावट के समीप ये हादसा हुआ था। जिसमें पिकअप में सवार 18 लोग घायल हुए।