पंचायत चुनाव परिणामों पर बोले अर्जुनराम मेघवाल, कहा- जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं

ram

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पंचायत-परिषद चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने भी एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में इसे स्वीकार किया है। एक दिवसीय प्रवास पर बीकानेर आए केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पार्टी चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगी और अपनी कमियों की पहचान कर उनमें सुधार लाएगी। उन्होंने कहा कि नए उत्साह के साथ फिर से जनता की सेवा में जुटेंगे। मेघवाल ने कहा कि समीक्षा पूरी होने के बाद उसके निष्कर्ष साझा किए जाएंगे। पार्टी के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। समीक्षा के दौरान सामने आने वाले सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए कमियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *