जयपुर में आंधी समेत 12 पंचायत समितियों में कांग्रेस की जीत : जिला परिषद में भी बीजेपी पीछे, 57 में से केवल 8 सीट पर आगे

ram

जयपुर। जयपुर जिला परिषद चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिली है। 57 में 22 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी के खाते में केवल 8 सीट आई है। 2 सीट पर अन्य जीते है। जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा भी वार्ड 18 से चुनाव हार गई। उन्हें कांग्रेस के सुनील कुमावत ने हराया है। वहीं, 22 पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ दिया है। फागी, आमेर, शाहपुरा, चाकसू, जमवारामगढ़, तुंगा, बस्सी,माधोराजपुरा, कोटखावदा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर में बहूमत हासिल कर कांग्रेस का बोर्ड बना है। सांगानेर में RLP ने जीत कर चौंकाया है। वहीं, बीजेपी फागी और आंधी पंचायत समिति में खाता भी नहीं खोल पाई है। भवानी निकेतन परिसर में मतगणना चल रही है। कुछ ही देर में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- जिला परिषद सदस्यों के वोटो की काउंटिंग के लिए कुल 5 कमरे निर्धारित किए हैं। सभी 57 वार्डों की मतगणना के लिए कुल 98 टेबल लगाई गई है।

फागी में बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई
जयपुर पंचायत समिति के 386 में से बीजेपी को 85 और कांग्रेस को 213 वार्डों में जीत मिली है। आरएलपी 61 और अन्य 20 सीटों पर जीते हैं। वहीं फागी में बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई।

पंचायत समिति में 360 में से केवल 81 सीट बीजेपी के खाते में
जयपुर पंचायत समिति की 360 सीटों में बीजेपी के खाते में 81 सीट आई है। कांग्रेस ने 201 सीटों पर जीत हासिल की है। आरएलपी पार्टी ने 58 सीटों पर जीत दर्ज की है। अन्य ने 20 सीट पर जीत दर्ज की है।

255 पंचायत समितियों में 140 पर कांग्रेस जीतीं
जयपुर की पंचायत समितियां में 255 सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। भाजपा को महज 58 सीट पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 140 सीटों पर बाजी मारी है। आरएलपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है। अन्य 16 सीट पर जीती है। आमेर, झोटवाड़ा, आंधी में कांग्रेस का बोर्ड बन गया हैं।

बीजेपी का 3 पंचायत समिति में खाता भी नहीं खुला
जयपुर जिला परिषद की 20 सीटों की तस्वीर साफ हो गई है। इसमें बीजेपी को सिर्फ चार सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत हासिल की है। आरएलपी ने भी एक सीट पर अपना बोर्ड बनाया है। बीजेपी अमरसर,फागी और आंधी पंचायत समिति में खाता भी नहीं खोल पाई है।

जिला प्रमुख रमा चोपड़ा चुनाव हारीं
जिला परिषद चुनाव में जिला प्रमुख रमा चोपड़ा और उप जिला प्रमुख मोहन डागर दोनों हार गए हैं। वार्ड 18 से रमा चोपड़ा को कांग्रेस के सुनील कुमावत ने हराया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *