जोधपुर में मंगलवार काे भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली, मुख्यमंत्री आएंगे

ram

जोधपुर। शहर में मंगलवार को आयोजित होने वाली भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली को लेकर संगठन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस रैली में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी मैदान से गोल बिल्डिंग तक पैदल यात्रा निकालेंगे।

रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर विधायक अतुल भंसाली के आवास पर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच की मौजूदगी में हुई बैठक में रैली की सफलता और मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालिवाल, भाजपा नेता पवन आसोपा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री के दौरे, जनसभा और पैदल यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब पार्टी पदाधिकारी रैली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *