झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत

ram

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में काम कर रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक, सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने के काम में इस्तेमाल हो रही एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई और कई लोग झुलस गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुःख जताते हुए X पर लिखा की झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है।संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।ॐ शांति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *