ट्रंप का दावा, ‘होर्मुज से 7 महीने पहले की तुलना में अब ज्यादा तेल आ रहा’

ram

वाशिंगटन। फ्लोरिडा के डेटोना बीच में एक चुनावी रैली के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के अपने फैसले का फिर से बचाव किया। दावा किया कि होर्मुज से पिछले सात महीने की तुलना में कहीं ज्यादा तेल आ रहा है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने फिर कहा कि अमेरिका ने ईरानी नौसेना और वायुसेना को बर्बाद कर दिया है। ट्रंप ने कहा, “हमने ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ और ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया। हमने उन्हें सैन्य, आर्थिक और हर दूसरे मोर्चे पर हराया। और अब हम बस एक ही बात सुनिश्चित कर रहे हैं: हमें यह पक्का करना है कि उनके पास कभी भी कोई परमाणु हथियार न हो, और हम इसे बहुत आसानी से कर दिखाएंगे।”
उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि अमेरिका ने यह संघर्ष शुरू किया है। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा संघर्ष है जिसे उन्होंने कई साल पहले शुरू किया था,” और “ईरान 1979 से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।”
उन्होंने ऊर्जा की बढ़ती कीमतों को लेकर हो रही आलोचनाओं को भी सिरे खारिज कर दिया। ट्रंप ने दावा किया, “होर्मुज स्ट्रेट से अभी सात महीने पहले की तुलना में कहीं ज्यादा तेल आ रहा है।” ट्रंप के अनुसार पेट्रोल की कीमतें उनके डेमोक्रेटिक पूर्ववर्तियों के कार्यकाल की तुलना में “काफी नीचे आ गई हैं।”
ट्रंप ने युद्ध की लागत की आलोचना करने के लिए डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य रो खन्ना पर भी निशाना साधा। ट्रंप ने बताया कि खन्ना ने शिकायत की थी कि “हमने ईरान पर 25 अरब खर्च किए हैं। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वेनेजुएला में हमने इससे लगभग 10 गुना ज्यादा कमाई की है।”
जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाए जाने के बाद, अमेरिका ने वहां के तेल क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *