दूसरे राज्यों से आने से रोका जा रहा, राहुल का बड़ा आरोप; बोले- देखिए रामलीला मैदान में क्या होता है

ram

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के दूसरे राज्यों के इच्छुक लोगों और कांग्रेस समर्थकों को रोका जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि इस कार्यक्रम में विपक्ष के सभी दलों के साथ राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नागरिक समाज के लोगों और पत्रकारों को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आने की जरूरत है। राहुल गांधी ने कहा, ‘देखिए कि क्या होता है, रामलीला मैदान आने वाली भीड़ और उसे रोकने की कोशिशों से देश के मौजूदा हालात का अंदाजा लग जाएगा।’ उन्होंने कहा कि लोगों में भारी गुस्सा और भावनात्मक पीड़ा है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी, अंबानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मोहन भागवत को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों के वोट छीने जा रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने कब ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली बुलाई है?

एक ही आंदोलन है, क्या बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि यह अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक ही आंदोलन है और पूरा विपक्ष इसमें एकजुट होकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति विरोध करना चाहता है, उसका स्वागत है। सभी दल और लोग मिलकर संविधान, भारत की मूल भावना और मतदान के अधिकार की रक्षा कर रहे हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, वोट हर भारतीय की आवाज और उसकी इच्छा को जाहिर करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसी अधिकार को बचाने के लिए एक साथ आया है।

‘महाभियोग कार्यक्रम’ एक दिन के लिए टला
इससे पहले दिल्ली में खराब मौसम और बारिश के कारण विपक्षी गठबंधन इंडिया के ‘महाभियोग कार्यक्रम’ को एक दिन के लिए टाल दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने बताया कि सभी नेताओं की सहमति से कार्यक्रम को शनिवार के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश में सीनियर नागरिकों को बैठने में परेशानी होती, इसलिए कार्यक्रम को अगले दिन उसी समय आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राहुल गांधी ने साफ किया कि कार्यक्रम का स्वरूप पहले जैसा ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *