पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा

ram

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनावों के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज(गुरुवार) नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की पीएम मोदी से ये पहली मुलाकात है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में हुए निकाय चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा हुई है। इस मुलाकात के बाद एक बार फिर प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद सीएम भजनलाल शर्मा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल भी कर सकते है। इसके साथ ही प्रदेश में लंबे समय से अटकी हुई राजनीतिक नियुक्तियों का रास्ता भी खुल सकता है। ऐसे में आज की मुलाकात को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात के समय उन्हें मां दुर्गा की मूर्ति भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *