जयपुर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के सभी 57 वार्डों पर अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी ने उदयपुर घोषणा पत्र के वादों के अनुरूप युवाओं और महिलाओं को मैदान में उतारने पर विशेष जोर दिया है। युवाओं और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता 50% महिला आरक्षण: जिला परिषद के कुल 57 वार्डों में से 29 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, जिन पर कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट दिए हैं।
युवा और जेनजी (Gen-Z) चेहरे: पार्टी ने चुनावी मैदान में कई जाने-माने युवा चेहरों को मौका दिया है:
उपजिला प्रमुख रहे मोहन डागर को वार्ड 12 से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पीसीसी मेंबर होने के साथ यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नीमा वर्मा को वार्ड 42 से ‘जेनजी उम्मीदवार’ के तौर पर टिकट मिला है। यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा को वार्ड 28 से प्रत्याशी बनाया गया है।
चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समिति के भी उम्मीदवार घोषित
जिला परिषद के साथ-साथ कांग्रेस ने चौमूं और गोविंदगढ़ पंचायत समिति के सभी वार्डों के लिए भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है चौमूं पंचायत समिति: सभी 25 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। यहां यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अंजू यादव को वार्ड 10 से मैदान में उतारा गया है। गोविंदगढ़ पंचायत समिति: यहां के सभी 19 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने निकाय और पंचायती राज चुनावों की तर्ज पर पार्टी के उस संकल्प को दोहराया है जिसके तहत 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
यहां देखिए पूरी सूची
कांग्रेस द्वारा जारी की गई जयपुर जिला परिषद उम्मीदवारों की सूची में वार्ड 1 से सुमन कुमारी सामोटा (ओबीसी महिला), वार्ड 2 से स्वाति यादव (अनारक्षित महिला), वार्ड 3 से पूरणमल (अनारक्षित ओपन), वार्ड 4 से लोकेश (अनारक्षित ओपन) और वार्ड 5 से गुড্ডी जाट (अनारक्षित महिला) को टिकट दिया गया है। इसी क्रम में वार्ड 6 से झूमा देवी, वार्ड 7 से गोपीराम, वार्ड 8 से सुशीला (ओबीसी महिला), वार्ड 9 से संतोष और वार्ड 10 से अंजू यादव (ओबीसी महिला) प्रत्याशी बनाई गई हैं। आगे बढ़ते हुए वार्ड 11 से नारंगी देवी यादव, वार्ड 12 से मोहन डागर, वार्ड 13 से बाबूलाल बुनकर (एससी ओपन), वार्ड 14 से मालीराम सीमावत और वार्ड 15 से लाली (अनारक्षित महिला) मैदान में हैं।
सूची में वार्ड 16 से श्रवण झांझड़ा, वार्ड 17 से मीरा यादव (अनारक्षित महिला), वार्ड 18 से सुनील कुमार कुमावत, वार्ड 19 से कविता ऐचेरा और वार्ड 20 से सुमन बरड़वाल (अनारक्षित महिला) को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड 21 से नानूराम कुमावत (ओबीसी ओपन), वार्ड 22 से शंकर बाजडोलिया (ओबीसी ओपन), वार्ड 23 से ममता देवी (एससी महिला), वार्ड 24 से बनवारी लाल (एससी ओपन) और वार्ड 25 से अंजू कुमारी कुमावत (अनारक्षित महिला) शामिल हैं। वार्ड 26 से मनराज देवी, वार्ड 27 से रेखा बैरवा (एससी महिला), वार्ड 28 से यशवीर सूरा, वार्ड 29 से रामवतार बैरवा (एससी ओपन) और वार्ड 30 से राजेंद्र कुमार शर्मा (अनारक्षित महिला) को टिकट मिला है।
इसके बाद वार्ड 31 से सुमन शर्मा (एससी महिला), वार्ड 32 से रेणु कुमारी बैरवा (एससी महिला), वार्ड 33 से रानी देवी, वार्ड 34 से धर्मेंद्र वर्मा (एससी ओपन) और वार्ड 35 से मदन चौधरी प्रत्याशी हैं। वार्ड 36 से कविता बैरवा (एससी महिला), वार्ड 37 से रमेश चंद्र मीणा (एसटी ओपन), वार्ड 38 से चंद्रप्रकाश मीणा (एसटी ओपन), वार्ड 39 से तनु शर्मा और वार्ड 40 से राधेश्याम बैरवा (एससी ओपन) को सूची में स्थान मिला है। वार्ड 41 से कलावती (एसटी महिला), वार्ड 42 से नीमा वर्मा (एसटी महिला), वार्ड 43 से लाली देवी (ओबीसी महिला), वार्ड 44 से रेखा देवी मीणा (एसटी महिला) और वार्ड 45 से रामफूल गुर्जर (ओबीसी ओपन) उम्मीदवार हैं। पार्टी ने वार्ड 46 से सीता मीणा / मुकेश मीणा (एसटी महिला), वार्ड 47 से सीता मीणा / पुखराज मीणा (एसटी महिला), वार्ड 48 से श्रवण गुर्जर, वार्ड 49 से श्रवण कुमार मीणा (एसटी ओपन) और वार्ड 50 से शंकर लाल मीणा (एसटी ओपन) को मैदान में उतारा है। अंत में, वार्ड 51 से रितु गुर्जर (ओबीसी ओपन), वार्ड 52 से कालूराम शर्मा, वार्ड 53 से सलमा गुर्जर (अनारक्षित महिला), वार्ड 54 से सीताराम यादव, वार्ड 55 से रामफूल पोसवाल, वार्ड 56 से प्रभुदयाल जाट (ओबीसी ओपन) और वार्ड 57 से श्रवण कुमार यादव (ओबीसी ओपन) को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जयपुर : कांग्रेस ने जारी की जिला परिषद और पंचायत समिति उम्मीदवारों की सूची, 57 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित
ram


