जयपुर। खैतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन, जयपुर द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए आरटीओ निरीक्षक श्री दिनेश सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जी. पी. शर्मा जी द्वारा होटल ग्रैंड सफारी, गोपालपुरा बाईपास, जयपुर में आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (AGM) के दौरान प्रदान किया गया। श्री दिनेश सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने, यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने, सुरक्षित वाहन संचालन तथा रक्षात्मक ड्राइविंग (Defensive Driving) के महत्व को समझाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, वाहन चालकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा आम नागरिकों के जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जी. पी. शर्मा जी ने श्री दिनेश सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से किया गया कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के सम्मान से समाजहित में कार्य करने वाले अधिकारियों का उत्साहवर्धन होता है तथा अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। खैतान पॉलिटेक्निक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन ने श्री दिनेश सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे.

सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु आरटीओ निरीक्षक दिनेश सिंह सम्मानित
ram


