श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये विभिन्न 27 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव 2026 पूर्ण करवाने के लिये निर्वाचन शाखा, नाम निर्देशन पत्र प्रकोष्ठ, जिला परिषद सदस्य/जिला प्रमुख/उप प्रमुख, कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ, रूट चार्ट प्रकोष्ठ, मतदान व मतगणना दलों का गठन प्रकोष्ठ, यातायात एवं पीओएल प्रकोष्ठ, भण्डार प्रकोष्ठ, ईवीएम प्रकोष्ठ, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ, भुगतान व लेखा प्रकोष्ठ, ईडीसी डाक मतपत्र एवं फेसिलिटेशन प्रकोष्ठ, सामान्य व्यवस्था एवं मतगणना प्रकोष्ठ, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, आईटी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
इसी प्रकार क्रय एवं उपापन सामग्री व्यवस्था कमेटी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ, पेड न्यूज, एमसीएमसी एवं मीडिया प्लान प्रकोष्ठ, स्वीप प्लान प्रकोष्ठ, आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ, सी-विजिल नियंत्रण कक्ष एवं पास व्यवस्था, जिला चुनाव नियंत्रण/जिला संपर्क एवं हेल्पलाइन प्रकोष्ठ, चुनाव पर्यवेक्षक व्यवस्था प्रकोष्ठ, आवास व्यवस्था, दिव्यांग, वृद्धजन सहायता प्रकोष्ठ, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा प्रकोष्ठ, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के आरओ व एआरओ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
पंचायती राज आम चुनाव 2026 : चुनाव कार्यों को लेकर 27 प्रकोष्ठों का गठन
ram


