नई दिल्ली। शेयर मार्केट में एक बार फिर मजबूती लौट रही है। सेंसेक्स अब 386 अंक ऊपर 72296 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 123 अंक ऊपर 22545 पर है। इस उतार-चढ़ाव भरे बाजार में एनएसई में 143 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं और 131 में लोअर सर्किट लगा है। हालांकि, 105 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है और 84 अब 52 हफ्ते के हाई पर है।
शेयर मार्केट एक बार फिर से तेजी के ट्रैक पर लौट आया है। सेंसेक्स अब 90 अंक ऊपर 72000 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी अब लाल से हरे निशान पर आ गया है। यह 17 अंक ऊपर 22415 पर है। इस उतार-चढ़ाव भरे बाजार में एनएसई में 133 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं और 126 में लोअर सर्किट लगा है। सेंसेक्स-निफ्टी आज सुबह की बढ़त लगभग पूरी तरह गंवा चुके हैं। सेंसेक्स अब 25 अंक नीचे 71883 पर आ गया है। निफ्टी भी 23 अंकों के नुकसान के साथ 22398 पर आ गया है। सेंसेक्स अब डे हाई 72631 के लेवल से करीब 600 अंक गिरकर 72023 तक आ गया है। जबकि, निफ्टी 22621 से 22450 पर आ गया है। यह डे हाई से 171 अंक नीचे है। गनीमत यह है कि दोनों इंडेक्स अभी भी हरे निशान पर हैं। अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट थोड़ा डगमगा गया है। सेंसेक्स अभी भले ही 211 अंक ऊपर 72121 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन एएक समय 700 अंक से अधिक चढ़कर 72631 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, कोटक बैंक जैसे शेयर हैं।
मार्केट की चाल अब बिगड़ रही है। सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। सेंसेक्स 72631 के लेवल को टच करने के बाद अब केवल 247 अंक ऊपर 72157 पर है। जबकि, निफ्टी भी 22621 से लुढ़क कर 97 अंक ऊपर 22520 पर है। सेंसेक्स अब 621 अंक ऊपर 72531 पर पहुंच गया है। बजाज फाइनेंस, टीसीएस, आईटीसी, एक्सिस बैंक सेंसेक्स टॉप गेनर हैं जबकि, बीईएल, सन फार्मा, एचसीएल टेक टॉप लूजर। इस तेजी के चलते निवेशकों को शुरुआती कारोबार में करीब 4 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 466 लाख करोड़ से बढ़कर अब 470 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 195 अंक ऊपर 22617 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स अभी 435 अंक ऊपर 72345 पर है। बजाज फाइनेंस के शेयर 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 980.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टेट बैंक के शेयर भी सेंसेक्स टॉप गेनर में हैं। इनमें 1.35 प्रतिशत की तेजी है। बजाज फिनसर्व भी 1.45 प्रतिशत ऊपर 1755 रुपये पर पहुंच गया है। इटरनल 1.28 प्रतिशत नीचे 309.50 रुपये और सनफार्मा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1786.65 रुपये पर है। शेयर मार्केट की गिरावट पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 431अंकों की बढ़त के साथ 72341 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ 22532 पर खुलने में कामयाब रहा।
आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुल सकता है, क्योंकि GIFT Nifty ने सोमवार, 5 अक्टूबर को सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया है। दूसरी ओर आज एशियाई बाजारों में रैनक थी, जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स हरे निशान में बंद हुए थे।
सेंसेक्स-निफ्टी पिछले 8 हफ्तों से गिर रहे
भारतीय शेयर बाजार ने लगातार आठवें हफ्ते अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखा। बेंचमार्क इंडेक्स लगातार बिकवाली के दबाव और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सुधार की राह पर रहे। पूरे हफ्ते बाजार दबाव में रहे। पिछले सोमवार को सेंसेक्स 1.52% गिरा, फिर अगले दो सेशन में हल्की गिरावट आई और गुरुवार को यह 0.79% और लुढ़क गया। कुल मिलाकर, पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,670 अंक गिरकर 71,909 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 3% से ज्यादा गिरकर 22,421 पर बंद हुआ।



