झोटवाड़ा में जन सुनवाई से समाधान तक, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया क्षेत्रीय लोगों से संवाद

ram

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में झोटवाड़ा के नागरिकों के साथ राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आवश्यक मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात की और मौके पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों ने झोटवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों और विकास योजनाओं की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों को लेकर लगातार काम हो रहा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास है और इसी संकल्प के साथ झोटवाड़ा में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की यह विकास यात्रा सतत जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *