जोधपुर। ‘विकसित भारत जनसेवा अभियान 2026’ के तहत आयोजित शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रहे हैं। पंचायत समिति सेखाला में आयोजित शिविर में गायड सिंह (पुत्र कल्याण सिंह) की बंद पड़ी वृद्धजन सम्मान पेंशन पुनः शुरू होने से उन्हें राहत मिली।
गायड सिंह की वृद्धजन सम्मान पेंशन कुछ समय से बंद थी। वे अपनी समस्या लेकर अभियान के तहत आयोजित शिविर में पहुंचे। शिविर में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा उनके प्रकरण की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।
सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गायड सिंह की वृद्धजन सम्मान पेंशन पुनः शुरू कर दी गई। शिविर में ही समस्या का समाधान होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और अभियान के माध्यम से त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन का आभार जताया।
अभियान के तहत आयोजित शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।


