गिरदावर सर्किल पर 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होंगे सेवा सेतु अभियान शिविर

ram

चूरू। पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किलों पर 26 से 28 सितंबर, 2026 तक विकसित भारत— जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अभियान शिविरों के समुचित संचालन के लिए जिला परिषद सीईओ को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा उपखंड अधिकारियों शिविर प्रभारी नियुक्त किया है तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए हैं।
एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि सेवा सेतु अभियान शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन के निकट लाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना और लंबित प्रकरणों के निस्तारण में सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जिले में अभियान शिविरों के आयोजन के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह शिविर सवेरे 09.30 बजे से सायं 06 बजे तक अथवा कार्यसमाप्ति तक आयोजित किए जाएंगे।

यह रहेगा शिविरों का कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 सितंबर, 2026 को सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के सरदारशहर में सरदारशहर, घड़सीसर, बंधनाउ दिखनादा, पूलासर, जयसंगसर व दुलरासर गिरदावर सर्किल के लिए, रतनगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतनगढ़ में रतनगढ़, गोरीसर व मैणासर गिरदावर सर्किल के लिए, सुजानगढ़ उपखंड क्षेत्र के सुजानगढ़ में सुजानगढ़, छापर व बडाबर गिरदावर सर्किल के लिए, बीदासर उपखंड क्षेत्र के बीदासर में बीदासर व दूंकर गिरदावर सर्किल के लिए, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजगढ़ में राजगढ़, बींजावास, ददरेवा, डोकवा व गुलपुरा गिरदावर सर्किल के लिए, तारानगर उपखंड क्षेत्र के तारानगर में तारानगर व सात्यूं गिरदावर सर्किल के लिए, चूरू उपखंड क्षेत्र के चूरू में चूरू, रतननगर व सहनाली छोटी गिरदावर सर्किल के लिए सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 27 सितंबर, 2026 को सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के भानीपुरा में आसपालसर बड़ा, फोगां भरथरी, रंगाईसर व भानीपुरा गिरदावर सर्किल के लिए, रतनगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजलदेसर में राजलदेसर, परसनेउ व लाछड़सर गिरदावर सर्किल के लिए, सुजानगढ़ उपखंड क्षेत्र के सालासर में सालासर, भींवसर व खुडी गिरदावर सर्किल के लिए, बीदासर उपखंड क्षेत्र के सांडवा में सांडवा व तेहनदेसर गिरदावर सर्किल के लिए, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के हमीरवास में सांखू, हमीरवास, चांदगोठी व नीमा गिरदावर सर्किल के लिए, तारानगर उपखंड क्षेत्र के बुचावास में बुचावास व भालेरी गिरदावर सर्किल के लिए, चूरू उपखंड क्षेत्र के दूधवाखारा में दूधवाखारा, खींवासर व घांघू गिरदावर सर्किल के लिए सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 28 सितंबर, 2026 को भोजासर छोटा में उपखंड क्षेत्र के बिल्यूंबास रामपुरा, मालकरसर, रातूसर, जैतासर व भोजासर छोटा गिरदावर सर्किल के लिए, रतनगढ़ उपखंड क्षेत्र के लोहा में लोहा, मेलूसर व गोलसर गिरदावर सर्किल के लिए, सुजानगढ़ उपखंड क्षेत्र के कानूता में जीली व कानूता गिरदावर सर्किल के लिए, बीदासर उपखंड क्षेत्र के कातर छोटी में कातर छोटी व लालगढ़ गिरदावर सर्किल के लिए, राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के सिद्धमुख में राघा छोटी, सिद्धमुख, चैनपुरा छोटा, भगेला व धानोठी बड़ी गिरदावर सर्किल के लिए, तारानगर उपखंड क्षेत्र के बांय में बांय, रेड़ी व धीरवास गिरदावर सर्किल के लिए, चूरू उपखंड क्षेत्र के घंटेल में घंटेल, पीथीसर व नाकरासर गिरदावर सर्किल के लिए सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

22 विभागों की सेवाओं का मिलेगा लाभ

एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, आयुष, सैनिक कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि 22 विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को मिलेगा। सेवा सेतु अभियान शिविरों में इन विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या/प्रकरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *