एलजी इंडिया ने शानदार परफॉरमेंस, स्मार्ट सुविधा और आकर्षक डिज़ाइन वाली सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की नई रेंज पेश की

ram

नई दिल्ली: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की अपनी नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। इसे शानदार वाशिंग परफॉरमेंस, स्मार्ट सुविधा, बेहतरीन टिकाऊपन और आकर्षक प्रीमियम डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। 8 केजी से 12 केजी क्षमता वाले 15 मॉडल्स में उपलब्ध, यह नई रेंज भारतीय ग्राहकों को उनके परिवार के आकार, कपड़े धोने की ज़रूरतों और डिज़ाइन की पसंद के अनुसार कई शानदार विकल्प प्रदान करती है। दुनिया भर के 10 से अधिक देशों को लक्षित करते हुए AX सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन का निर्यात 2027 से शुरू होने वाला है।
इस लॉन्च के साथ, एलजी सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन कैटेगरी से जुड़ी उम्मीदों को फिर से परिभाषित कर रहा है। यह कपड़ों में डिटर्जेंट रह जाने, लिंट (रोएं), जिद्दी दाग, धीरे सूखने और कमज़ोर ढक्कन जैसी रोज़मर्रा की समस्याओं को दूर करती है। व्यावहारिक इनोवेशन और स्टाइलिश डिज़ाइन का यह बेहतरीन संगम कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान, तेज़ और अधिक प्रभावी बनाता है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के होम अप्लायंसेज सॉल्यूशन सेल्स डिवीजन के प्रमुख, यंग मिन ह्वांग ने कहा, “नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन की गई है जो रोज़मर्रा के कपड़े धोने की प्रक्रिया से अधिक की उम्मीद करते हैं। यह एलजी की भरोसेमंद तकनीक, टिकाऊ इंजीनियरिंग, प्रीमियम डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स को एक साथ लाती है, जो घर की वास्तविक समस्याओं को हल करते हैं।”
इस नई रेंज की मुख्य खूबी डुअल स्पिन शावर है, जो कपड़ों से डिटर्जेंट को अधिक प्रभावी ढंग से निकालने के लिए दो शक्तिशाली वॉटर इनलेट्स का उपयोग करता है, जिससे कपड़े अधिक साफ और ताज़े रहते हैं। व्हेल की पूंछ के डिज़ाइन से प्रेरित रोलर जेट पल्सेटर+, पानी का एक डायनामिक फ्लो बनाता है जिससे कपड़ों का सर्कुलेशन बेहतर होता है और फैब्रिक की देखभाल करते हुए जिद्दी गंदगी को हटाने में मदद मिलती है।
इसमें अल्ट्रा स्क्रब वॉल भी दिया गया है, जिसे कफ, कॉलर और ज्यादा गंदे हिस्सों पर जमी जिद्दी गंदगी से निपटने के लिए एक विशेष स्क्रब पैटर्न के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसका नया स्मार्ट फिल्टर वाश साइकिल के दौरान रोएं (लिंट) को प्रभावी ढंग से पकड़ता है। इसे निकालना और साफ करना आसान है, जिससे कम मेहनत में बेहतर वाश क्वालिटी बनाए रखने में मदद मिलती है।
इस सीरीज़ में विंड जेट ड्राई+ फीचर भी पेश किया गया है, जो स्पिनिंग के दौरान अतिरिक्त नमी को हटाने के लिए शक्तिशाली एयरफ्लो का उपयोग करता है और कपड़ों को तेज़ी से सुखाने में मदद करता है। इसके अलावा, कपड़े धोने में अधिक सहूलियत के लिए इसमें 3+1 वाश प्रोग्राम्स और अतिरिक्त सुरक्षा एवं टिकाऊपन के लिए रैट अवे टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
भीड़ से अलग दिखने के लिए डिज़ाइन की गई इस नई रेंज में एक मजबूत बॉक्स-टाइप बॉडी, बोल्ड पैटर्न, टिकाऊ नॉब्स और ओनिक्स ब्लैक, मिडल ब्लैक तथा बरगंडी जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन्स मिलते हैं। कुछ चुनिंदा मॉडल्स सॉफ्ट-क्लोजिंग मैकेनिज्म वाले टफन ग्लास लिड के साथ आते हैं, जो अधिक टिकाऊपन, शांत संचालन और एक शानदार प्रीमियम यूज़र अनुभव प्रदान करते हैं।
इस नई रेंज का निर्माण एलजी की ग्रेटर नोएडा स्थित फैसिलिटी में किया गया है, जो कंपनी की इंडस्ट्री 5.0-केंद्रित स्मार्ट फैक्ट्रियों में से एक है। एलजी की उन्नत निर्माण क्षमताओं में एआई-सक्षम स्मार्ट फैक्ट्री ऑपरेशन्स, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और हाई-प्रिसिजन (अत्यधिक सटीक) उत्पादन तथा कुशल लॉजिस्टिक्स के लिए एजीवी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *