अमिताभ बच्चन के ट्वीट देख कन्फ्यूज हुए लोग, बोले- सर दिमाग लगाते-लगाते हम लोग एक दिन…

ram

मुंबई। दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन एक्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी मन की बातें एक्स पर पोस्ट के जरिए शेयर करते हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कुछ ऐसे पोस्ट किए जिनसे लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आप कहना क्या चाहते हैं? सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और एक्स हैंडल के जरिए हमेशा अपने मन की बातें अपने फैंस और जनता तक पहुंचाते हैं। हालांकि, कई बार अमिताभ बच्चन कुछ ऐसा भी लिख जाते हैं जिसके मायने आम जनता को समझ नहीं आते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने 15 से 18 सितंबर के बीच कुछ ऐसे ही ट्वीट किए हैं जिन्हें देख लोग कन्फ्यूज हो गए हैं। वो अमिताभ बच्चन से कमेंट में पूछ रहे हैं कि वो क्या कहना चाहते हैं। कुछ लोगों ने इन ट्वीट्स को लेकर अमिताभ बच्चन को रोस्ट भी किया है।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पढ़कर कन्फ्यूज हुए लोग
अमिताभ बच्चन ने 15 सितंबर को ट्वीट किया- कुछ नहीं। फिर 16 सितंबर को उन्होंने लिखा- अभी तक कुछ नहीं। फिर लिखा- जो कहा था वही हुआ। 18 सितंबर को अमिताभ बच्चन ने लिखा- लग गई। फिर 18 घंटे पहले अमिताभ ने पोस्ट किया- चेंप दिया।

सोशल मीडिया पर क्या बोल रहे लोग?
अमिताभ के इन ट्वीट्स का लोगों को मतलब समझ नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- सर जैसे आप हमेशा अपनी भावनाओं को प्रकट करते रहे हैं, वैसे ही करते रहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- काहे दर्द लपेटे जा रहे हैं? स्पष्ट बोल दिया करें मन हल्का हो जाएगा। एक यूजर ने कहा- बस कीजिए सर, दिमाग लगाते-लगाते एक दिन हम लोग अपना दिमाग ही खो देंगे।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट
अमिताभ से सोशल मीडिया यूजर ने पूछा- क्या चेंप दिया सर? अमिताभ के चेंप दिया वाले पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- अभी तो महंगाई सब पर चेंपी हुई है सर जी। एक दूसरे यूजर ने पूछा- किसको क्या चेंप दिया अमित जी। एक ने लिखा- अब इनको भी हर रोज कोई डिकोड करे। ये भी दिलचस्प हो गए हैं। एक ने कहा- श्री मान जी आज मुझे कुछ ऐसा महसूस हो रहा है कि आज आप कुछ अलग ही पकवान बनवाये थे अपने लिए। एक ने लिखा- यार कमाल के कोडवर्ड में बात करते हो। ऐसे ही आपके पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स आ जाते हैं।

ब्लॉग के जरिए अपनी भावनाएं प्रकट करते हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन एक्स हैंडल के जरिए तो अपने मन की बात सामने रखते ही हैं, लेकिन इसी के साथ-साथ अमिताभ बच्चन लगभग हर रोज अपना ब्लॉग भी लिखते हैं। अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन जीवन से जुड़े तमाम पहलूओं की बात करते हैं। उनके लेटेस्ट ब्लॉग की बात करें तो उन्होंने जीवन में कोशिश करने के महत्व को समझाया है।

अमिताभ बच्चन ने अपने 18 सितंबर वाले ब्लॉग में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने 18 सितंबर के अपने ब्लॉग में लिखा- …कुछ बिना बोले होता है , कुछ बोल के होता है, और कुछ ठोक ठाक के होता है। लेकिन होता जरूर है। लिफ्ट का ऑटोमेटिक दरवाजा अपने आप थोड़ी देर के बाद बंद होने लगता है। यदि चढ़ने में देर हो गई, तो बंद होने लगता है। उस समय यदि एक छोटी सी उंगली भी उसके रास्ते में आ जाए, तो वो खुलने से बंद हो जाता है, और वापस अपनी निर्धारित जगह पे चला जाता है। जीवन में, एक छोटा सा प्रयत्न, दरवाजे खोल देता है, भले वो एक छोटी सी उंगली के बराबर क्यों न हो।बिना प्रयत्न किए, कुछ मिले, असंभव! उन्होंने आगे लिखा- कोशिश करते रहो, चलते रहो, लगे रहो…किसी दिन वो दरवाजा खुद परेशान होकर खुल जाएगा। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है और उसके नीचे लिखा है- प्यार की कोई सीमा नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *