आईटीआई में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए आवेदन 22 सितंबर तक

ram

भीलवाड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27/28 के लिए एनसीवीटी/एससीवीटी योजनान्तर्गत रिक्त रही सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) सूरज पंवार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से 16 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जमा कराना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर से प्रवेश प्रक्रिया 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *