जिला अस्पताल सांगानेर, जयपुरिया अस्पताल और राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (RUHS Hospital) पर 17 सितम्बर को आयोजित होंगे मेगा रक्तदान शिविर

ram

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 को जिला अस्पताल सांगानेर, जयपुरिया अस्पताल और राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल (RUHS Hospital) पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने आमजन से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाकर उनका जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में आमजन की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से आगे आकर रक्तदान करने तथा इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *