आईटीआई प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला कल 14 सितंबर सोमवार को

ram

प्रतापगढ़।जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के संस्थान परिसर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले (PMNAM) का आयोजन दिनांक 14 सितंबर सोमवार को प्रातः 11 बजे किया जाएगा । सन्स्थान के उपनिदेशक प्रेमचंद यादव ने बताया कि मेले में स्थानीय अभ्यर्थियों का पंजीकरण और नियोजन करने के लिये विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित हो रहे हैं । मेले में आईटीआई /नॉन आईटीआई/ फ्रेशर अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं । अभ्यर्थियों को अपने साथ स्वयं का पहचान /योग्यता प्रमाण पत्र लेकर आना होगा ताकि उपस्थित प्रतिष्ठानों के द्वारा मोके पर ही उनका पंजीकरण और नियोजन किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *