विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 : युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर, माय भारत पोर्टल पर करें निःशुल्क पंजीकरण

ram

चूरू। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से माय भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत देश को 10 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है जिसमें राजस्थान को ‘गोल्डन वेस्ट रीजन’ में रखा गया है तथा इसकी मुख्य थीम ‘मैन्युफैक्चरिंग, एंटरप्रेन्योरशिप एवं ग्रीन ग्रोथ’ निर्धारित की गई है। युवाओं का चयन माय भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर निःशुल्क 5 पारदर्शी चरणों के माध्यम से किया जाएगा, विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक ट्रैक, डिज़ाइन फॉर भारत, हैकाथॉन, यंग एंटरप्रेन्योर्स एवं युवा संसद जैसे 6 प्रमुख ट्रैक्स के माध्यम से युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने जिले एवं देश के विकास हेतु नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। माय भारत चूरू की जिला युवा अधिकारी स्नेहलता ने बताया कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के विजन से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा व विचारों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों तथा युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *