जोधपुर। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ तथा मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा प्रातः 10 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 19.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस अवधि तक कुल 1,42,247 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। प्रातः 10 बजे तक मतदान की स्थिति नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से प्रातः 10 बजे तक 1,42,247 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 19.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 : प्रातः 10 बजे तक 19.97 प्रतिशत मतदान: 100 वार्डों में शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान जारी, 1.42 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
ram


