नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण का मतदान 9 सितम्बर बुधवार को

ram

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के दौरान श्रीगंगानगर जिले में प्रथम चरण के लिये नगरपालिका सूरतगढ़, विजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ व घडसाना में 9 सितम्बर 2026 बुधवार को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 9 सितम्बर 2026 को प्रथम चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अनुरोध किया है कि मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *