सवाई माधोपुर। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने लम्पी स्किन डिजीज रोग के सम्भावित प्रकोप की रोकथाम के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है।
संयुक्त निदेशक डॉ. गर्ग के अनुसार, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश रोशन मीना 9636980734 जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे। इसी प्रकार सवाई माधोपुर ब्लॉक के लिए डॉ. विजय श्रीराव 9829148243, सूरवाल के लिए डॉ. महावीर मथुरिया 9414910105, चौथ का बरवाड़ा के लिए डॉ. चन्द्र प्रकाश गुप्ता 9414416128, मलारना डूंगर के लिए डॉ. भगवती प्रसाद मीना 7340641627, खण्डार के लिए डॉ. अनिल शुक्ला 9414553992, बौंली के लिए डॉ. देवेन्द्र गोयल 9413814726, गंगापुर सिटी के लिए डॉ. योगेश शर्मा 9828522773, वजीरपुर के लिए डॉ. सुरेश मीना 9414940540 और बामनवास ब्लॉक के लिए डॉ. माधोसिंह मीना 9929484857 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
संयुक्त निदेशक ने जिले के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं पशुपालकों से पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण दिखाई देने पर उसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को देने को कहा। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम पर सूचना मिलने के पश्चात संबंधित ब्लॉक में आरआरटी रोगी पशु के उपचार के लिए पहुंचेगी। साथ ही, पशुपालक मोबाइल वेटरिनरी यूनिट 1962 पर भी कॉल कर सकते है, ताकि सस्पैक्टेड पशु को आइसोलेट कर समय पर उपचार किया जा सकें।
लम्पी स्किन डिजीज रोग के सम्भावित प्रकोप से बचाव के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
ram


