जोधपुर में 20 अगस्त को जिले में यहां लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

ram

जोधपुर। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 21 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक कर दी गई है। इन फॉलो-अप शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि गुरुवार, 20 अगस्त को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सिहान्दा, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत बारनाउ एवं देवानियां के लिए शिविर देवानियां में, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत बिरामी में शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *