पिलानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिलानी में 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष झुंझुनूं एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान राजीव सिंह शेखावत भाजपा नेता राजेश दहिया के नेतृत्व में इस यात्रा को लेकर पिलानी विधानसभा क्षेत्र में पिछले करीब लम्बे समय कई दिनों से गांव-गांव घर-घर और बाजारों में जनसंपर्क अभियान गया था। आयोजकों ने यात्रा में करीबआठ दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। यात्रा 14 अगस्त को सुबह नौ बजे लुहारू-पिलानी बाईपास चौक से शुरू होकर होकर पिलाने के मुख्य मार्गों पर होती हुई औद्योगिक क्षेत्र तक भव्यता के साथ तिरंगा यात्रा विधिवत संपन्न हुई। करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और दोपहर करीब एक बजे राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां पेट्रोल पंप पर समापन हुआ । यात्रा करीब साढ़े तीन से चार घंटे में पूरी हुई।
किसान ट्रैक्टरों के साथ, युवा बाइक पर होंगे शामिल
तिरंगा यात्रा में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचें। बड़ी संख्या में युवा बाइक लेकर शामिल होंकर, वहीं ग्रामीण, व्यापारी और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा का हिस्सा बनीं। आयोजकों की ओर से गांवों से आने वाले किसानों और ग्रामीणों के सम्मान एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां बहुत ही सुंदर ढंग से की गई थी पिलानी के इतिहास में पहली बार विद्या विहार नगर पालिका के मुख्य प्रवेश द्वार पर जेसीबी मशीन के द्वारा पुष्प वर्षा का कार्य बहुत सुंदर सराहनीय रहा । शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा नेता राजेश दहिया, राजीव सिंह शेखावत ने यात्रा के दौरान पिलानी के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर शहीदों एवं महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की । यात्रा भगत सिंह सर्किल पहुंचेने पर, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर शाहिद प्रदीप शर्मा को नमन किया गया। शहीद प्रदीप शर्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ नगरपालिका के सामने भी माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया है। इसके बाद यात्रा राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां तिरंगा रैली का समापन हुआ।
जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत
राजीव सिंह शेखावत ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी विधानसभा क्षेत्र की करीब सभी पंचायतों में जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ता लगातार गांवों में जाकर लोगों को घर-घर संपर्क किया साथ ग्रामीणों, किसानों और युवाओं से भी संवाद किया गया तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी बाजार के व्यापारियों से भी संपर्क किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल कार्यक्रम को सफल बनाया गया राजीव सिंह शेखावत विजय सिंह शेखावत के नेतृत्व में व्यापारियों को पीले चावल देकर तिरंगा रैली को सफल बनाया गया। मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन पंडित मुरली मनोहर शर्मा नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों एवं व्यापारियों की ओर से भी बड़ी संख्या में भागीदारी का भरोसा जताया गया। भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर आयोजकों के अनुसार यात्रा में किसान, युवा, व्यापारी और ग्रामीण एक साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश सुनाई दिया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और शहीदों-महापुरुषों के नमन से शहर को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। करीब सात हजार लोगों के संभावित जुटाव को देखते हुए यात्रा के मुखय मार्ग और समापन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई जिसमें पुलिस प्रशासन सी॓आई अलका विश्नोई के कुशल नेतृत्व में व्यवस्था को चार चांद लगा दिये।



