जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने दुपहिया वाहन चालकों से अपील की हैं कि वे दुपहिया वाहन चलाते वक्त अनिवार्य रुप से हेलमेट पहने एवं अपने जीवन को सुरक्षित रखें। उन्होंने अपील की हैं कि जिला प्रशासन जैसलमेर द्वारा भी हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ, जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील में यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान भी चली गई है। साथ ही सड़क दुर्घटना में वाहन चालकों का अधिकांश निधन सिर में गम्भीर चौट लगने से होती है। जिला कलक्टर ने कहा कि हेलमेट केवल कानून की पालना नहीं बल्कि आपके और आपके परिवार की सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। जिला एवं पुलिस प्रशासन हेलमेट पहनने को लेकर अपनी कार्य कर रही है। लेकिन जनता स्वयं जागरुक हो कर हेलमेट पहनने की आदत डाल दें तो 80 प्रतिशत हादसों में कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हमेशाा आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहने और अपने परिवार व मित्रों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। साथ ही रोज हेलमेट पहन कर ही वाहन चलायेंगे, ऐसी शपथ भी लें। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हेलमेट चौंलेज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, उसका भी हिस्सा बनें। साथ ही आप सैल्फी विथ हेलमेट के साथ फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट पर पोस्ट भी करें। याद रखें एक हेलमेट हजारों खुशियां जीवन में लाता है। हेलमेट पहनो जीवन बचाओ के संदेश का पालन करें। उन्होंने आव्हान किया कि रक्तकोष फाउण्डेशन के हेलमेट पहनो, जीवन बचाओ अभियान में आप सहयोग करें, सड़क दुर्घटनाओं को कम करें और सुरक्षित जैसलमेर बनाए।
जिला कलक्टर ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की
ram


