राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ram

चूरू। जिले की सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए पहली अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद गुरुवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उपनिदेशक नेहा सैनी ने बताया कि पहली सूची में संस्थान आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 8 अगस्त तक संबंधित आईटीआई में रिपोर्टिंग कर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। इसी के साथ जिन अभ्यार्थियों का पहली आलॉटमेंट सूची में चयन नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने पहले से आवेदन किया है, उन्हें 9 और 10 अगस्त को अपने द्वारा भरे गए विकल्पों में संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा। वहीं ऐसे अभ्यार्थी जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे भी 9 एवं 10 अगस्त को आईटीआई प्रवेश के लिए नया आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *