भीलवाड़ा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) मुख्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के चयन के लिए जिला युवा अधिकारी रचना शर्मा की अध्यक्षता में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जिला युवा अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक स्तर की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड) तथा मूल निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां एवं प्रत्येक दस्तावेज की एक-एक स्वप्रमाणित छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पूर्व सभी अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के उपरांत ही अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थियों द्वारा अंकित जानकारी का मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। जानकारी असत्य पाए जाने अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त किया जा सकता है। पूर्व में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर चुके अभ्यर्थी तथा नियमित अध्यनरत विद्यार्थी एवं कर्मचारी पात्र इस चयन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन कार्यालय जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, 146 पूर्व विस्तार, देवनारायण मंदिर के पास, सुभाष नगर में किया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार 10 अगस्त को
ram


