शिक्षामंत्री ने बील का पौधा लगाकर किया ‘अपना संकुल हरियालो संकुल’ अभियान का शुभारंभ

ram

जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, राजस्थान में बेलपत्र का पौधा लगाकर ‘अपना संकुल हरियालो संकुल’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। शिक्षामंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन से इस अभियान से जुड़ने और पौधारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। दिलावर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘अपना संकुल हरियालो संकुल’ अभियान के माध्यम से शिक्षा संकुल परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *