‘राजस्थान री माटी’ को मिलेगी अंतर्राज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान, माटी कला बोर्ड के साथ अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न

ram

जयपुर। यादे माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में मंगलवार को उद्योग भवन में माटीकला आर्टिजन के समग्र विकास एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अन्तर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने की तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. राहुलराज के संयोजन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य के 24 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में माटीकला आर्टिजन को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शिल्पकार (आर्टिजन) कार्ड, मेले एवं प्रदर्शनियों में सहभागिता, क्लस्टर विकास, सामान्य सुविधा केंद्र (कॉमन फैसिलिटी सेंटर – CFC), आधुनिक तकनीक, विद्युत भट्टी, उत्पादों के विपणन, कौशल प्रशिक्षण तथा वित्तीय सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के राज्य निदेशक राहुल मिश्रा, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), जोधपुर के सहायक निदेशक रविवीर चौधरी, सलाहकार ए. के. गुप्ता, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक अमित कीरोलिया, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के विनोद कुमार, राजीविका के अभिषेक जोनवाल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के सहायक कार्यक्रम प्रबंधक महेश राठौड़, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय (एमएसएमई-डीएफओ), जयपुर, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), जोधपुर, सीएसआईआर–सीजीसीआरआई, खुर्जा, उ. प्र., एसटीओ विपिन कुमार व तकनीकी सहायक पिंटू कुमार, जिला उद्योग केन्द्र, जयपुर के महाप्रबंधक, टेक्निकल यूनिवर्सिटी बीकानेर सहित 24 विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए माटीकला कलाकारों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए ठोस, प्रभावी एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *