श्रीगंगानगर। शासन मुख्य सचिव कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग जयपुर के निर्देशानुसार 14 अगस्त 2026 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा प्रतिवर्ष की भांति 9 से 17 अगस्त 2026 की अवधि में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधिगण, स्वतंत्रता सेनानियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों आदि की वृहद सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियां आयोजित की जायेगी। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गिरधर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया गया है कि आदेशों के अनुरूप समस्त कार्यक्रमों, गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित कर आयोजित कार्यक्रमों, गतिविधियों की सूचना संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संबंधित पोर्टलः www.harghartiranga.com पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करावें।
9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
ram


