जोधपुर। जिला परिषद, जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुकवार को ग्रामीण विभाग एवं पंचायतीराज के विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षात्मक बैठक अटल सेवा केन्द्र के प्रथम तल, स्थित वीसी कक्ष में सांय 4.00 बजे आयोजित होगी। बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की प्रगति, हरियालों राजस्थान, घुमन्तु/अर्द्ध घुमन्तु वर्ग पट्टा वितरण के संबंध में चर्चा, स्वमित्व योजना-मैप 1, 2, एवं सर्वे कार्य संबंधी प्रगति, अन्नपपूर्ण योजना, लंबित जांच प्रकरणों की समीक्षा, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर चर्चा, नवीन ग्राम पंचायत. पंचायत समिति भवनों के निर्माण पर चर्चा, लाईब्रेरी निर्माण, चोरी/गबन प्रकरणों की समीक्षा, लेखा शाखा, मनरेगा / वीबी-जीरामजी योजना की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पर चर्चा, सांसद / विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा, सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति पर चर्चा, जल संचय जन भागीदारी एवं कर्मभूमि पर चर्चा, ग्रामीण सेवा शिविर की प्रगति पर चर्चा एवं आंगनवाडी भवनों में शौचालयों एवं टांका निर्माण के बारे में विभागीय कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित कर्मचारियों सहित समस्त विकास अधिकारियों को भाग लेने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
जिला परिषद के विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक
ram


